Indvsnz: Cricket News & Match Updates
कानपुर टेस्ट: तीसरे दिन गेंदबाजों ने कराई टीम इंडिया की धमाकेदार वापसी, 63 रनों की बनाई बढ़त
कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में शनिवार को खेले जा रहे पहले टेस्ट का तीसरा दिन खत्म हो गया है। भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को 296 रनों पर ही ऑल आउट कर दिया। टीम की ओर से अक्षर पटेल से सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए। उधर, कीवी टीम की ओर से टॉम लैथम ने सबसे ज्यादा 95 रन बनाए।
इसके बाद, दूसरी पारी की शुरुआत करने आई भारतीय टीम का स्कोर 14/1 है। इसी के साथ भारत को मैच में 63 रनों की बढ़त मिली हुई है। क्रीज पर मयंक अग्रवाल (4) और चेतेश्वर पुजारा (9) रन बनाकर नाबाद वापस लौटे। भारत ने 49 रनों की बढ़त के साथ दूसरी पारी की शुरुआत करते हुए अपना पहला विकेट जल्द ही खो दिया, क्योंकि शुभमन गिल काइल जैमीसन की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। इस विकेट के साथ ही जैमीसन ने नौ पारियों में 50 टेस्ट विकेट तक पहुंचने वाले न्यूजीलैंड के सबसे तेज तेज गेंदबाज भी बन गए। उन्होंने पूर्व तेज गेंदबाज शेन बोड के रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जिन्होंने 12 पारियों में यह कारनामा किया था। पुजारा ने कुछ चौके लगाए जबकि मयंक संभलकर खेलते नजर आए। Read More...
Related Cricket News for Indvsnz - Tesst
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 5 days ago