Lowest odi final score
Advertisement
टीम इंडिया ने श्रीलंका से लिया 23 साल पुराना बदला, फाइनल में सबसे कम स्कोर बनाने वाली टीम बनी
By
Saurabh Sharma
September 17, 2023 • 18:19 PM View: 1560
भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2023 के फाइनल में श्रीलंका को 15.2 ओवर में 50 रनों पर ऑलआउट कर दिया। यह किसी वनडे टूर्नामेंट के फाइनल में किसी टीम द्वारा सबसे कम स्कोर है। इसके साथ ही भारत ने 23 साल पुराना बदला ले लिया। बता दें कि इससे पहले यह अनचाहा रिकॉर्ड भारत के नाम दर्ज था, वो भी श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए बना था।
साल 2000 में शारजाह में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका के 299 रन के जवाब में भारतीय टीम 26.3 ओवर में 54 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। श्रीलंका ने वह मुकाबला 245 मैच के विशाल अंतर से जीता था।
Advertisement
Related Cricket News on Lowest odi final score
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Apr 2026 08:41
-
- 31 Mar 2026 02:55
Advertisement
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 4 days ago