Narendra modi
पीएम मोदी ने धोनी को लिखी इमोशनल चिट्ठी, कहा-आपको सिर्फ एक खिलाड़ी के रूप में देखना अन्याय
नई दिल्ली, 20 अगस्त| देश ही नहीं दुनिया के सबसे सफल क्रिकेट कप्तानों में नाम दर्ज करा चुके महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास पर प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी ने इमोशनल कर देने वाली चिट्ठी लिखी है। महेंद्र सिंह धोनी को लिखी इस चिट्ठी में प्रधानमंत्री ने उनके भारतीय क्रिकेट में दिए योगदानों को याद करते हुए आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बताया है। प्रधानमंत्री ने धोनी को न्यू इंडिया का एक ऐसा उदाहरण करार दिया है, जहां परिवार किसी युवा का भाग्य तय नहीं करता, बल्कि युवा खुद अपना भाग्य बनाता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के फैसले पर कहा, इससे 130 करोड़ भारतीय निराश हुए लेकिन वे पिछले डेढ़ दशक में भारतीय क्रिकेट को दिए गए योगदान को लेकर आपके आभारी हैं। एक तरफ आपके क्रिकेट करियर को आंकड़ों के जरिए देखें तो आप भारत को वल्र्ड चार्ट में टॉप पर ले जाने वाले सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं।"
Related Cricket News on Narendra modi
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को ऐसे दी बधाई
नई दिल्ली, 7 मार्च| भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मौरिसन ने रविवार को होने वाले महिला टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले अपनी-अपनी टीमों को बधाई दी है। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर ...
-
प्रधानमंत्री मोदी ने बांग्लोदश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को भारत-बांग्लादेश टेस्ट में आने का न्योता दिया
नई दिल्ली, 17 अक्टूबर| भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लोदश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को 22 से 26 नवंबर तक कोलकाता में दोनों देशों के बीच होने वाले टेस्ट मैच में शामिल होने का ...