Nawal saeed: Cricket News & Match Updates
पाकिस्तानी एक्ट्रेस के इंटरव्यू से मचा बवाल, क्या तीसरी शादी के बाद भी शोएब मलिक ने भेजा 'Flirty Text'?
पाकिस्तानी अभिनेत्री और मॉडल नवल सईद का एक इंटरव्यू वायरल होने के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक को फिर से सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। इस इंटरव्यू में सईद से पूछा गया था कि कौन से एक्टर्स के डीएम उन्हें आते रहते हैं? इस सवाल के जवाब में उन्होंने एक्टर्स का तो नहीं लेकिन क्रिकेटर्स का जिक्र किया और जब एंकर ने नसीम शाह और शोएब मलिक जैसे खिलाड़ियों का नाम लिया तो सईद ने सीधा तो नाम नहीं लिया लेकिन उनकी स्माइल ने फैंस को दुविधा में डाल दिया।
मलिक ने हाल ही में भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से तलाक लेने के बाद सना जावेद से तीसरी शादी की है। कथित तौर पर पाकिस्तानी क्रिकेटर को पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद से प्यार हो गया और इस साल की शुरुआत में दोनों ने शादी कर ली। बाद में पता चला कि रिश्ते के बारे में जानने के बाद सानिया ने शोएब से 'खुला' ले लिया था। Read More...
Related Cricket News for Nawal saeed - Tesst
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54