Sac vs pakc: Cricket News & Match Updates
'अगर हम खेलते तो हम भी पाकिस्तान को रौंद देते', सुरेश रैना ने पाकिस्तान के हारने के बाद तोड़ी चुप्पी
एबी डी विलियर्स के तूफानी शतक के चलते साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स का खिताब जीत लिया है। अफ्रीकी टीम ने फाइनल में पाकिस्तान चैंपियंस को 9 विकेट से हरा दिया। अफ्रीकी टीम की पाकिस्तान पर जीत के बाद इंडिया चैंपियंस के खिलाड़ी सुरेश रैना ने भी डी विलियर्स की शानदार पारी की जमकर तारीफ की।
इसके साथ ही रैना ने ये भी दावा किया कि अगर भारत सेमीफाइनल में पाकिस्तान से खेलता, तो वो भी उन्हें हरा देता, लेकिन उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने देश को प्राथमिकता देने का फैसला किया। भारत का पाकिस्तान से खेलने से इनकार करना सुर्खियों में रहा। रैना, शिखर धवन, हरभजन सिंह और पठान बंधुओं ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने पहले मैच से नाम वापस ले लिया था और उसके बाद सेमीफाइनल में भी खिलाड़ियों ने खेलने से मना कर दिया जिसके बाद भारत बाहर हो गया और पाकिस्तान सीधा फाइनल में पहुंच गया। Read More...