The india
टी-20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज जीतना चाहेगा भारत, पहले वनडे में भारतीय प्लेइंग XI में बदलाव संभव
7 अगस्त। विश्व कप की हार से परे हटते हुए भारतीय क्रिकेट टीम ने नई शुरुआत की है और वेस्टइंडीज को तीन टी-20 मैचों की सीरीज में 3-0 से हराया है। अब भारत के सामने तीन मैचों की वनडे सीरीज है जो यहां के प्रोविडेंस स्टेडियम में गुरुवार को खेले जाने वाले पहले मैच से शुरू हो रही है।
टी-20 की विश्व विजेता को भारत ने हर मैच में लगभग एकतरफा अंदाज में पटखनी दी। अब कप्तान विराट कोहली की टीम की कोशिश वनडे में भी इसी क्रम को जारी रखना चाहेगी।
टी-20 और वनडे टीमों में कुछ खिलाड़ी अलग है। चहर बंधुओं दीपक और राहुल वनडे में नहीं हैं जबकि वॉशिंगटन सुंदर भी 50 ओवर के मैच में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होंगे। वनडे में भारत की स्पिन जोड़ी कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल वापसी कर रही है। क्रुणाल पांड्या के स्थान पर केदार जाधव वनडे टीम में आए हैं।
विंडीज टीम में भी कुछ बदलाव हुए हैं। वनडे प्रारूप में कप्तानी जेसन होल्डर के जिम्मे है। केरन पोलार्ड टीम में नहीं हैं जबकि रोस्टन चेज, क्रिस गेल, केमार रोच और शाई होप टीम में आए हैं।
होल्डर की टीम विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन कर बाहर हो गई थी। यह सीरीज मेजबान टीम के लिए अपने आप को खड़ा करने की दिशा में नई शुरुआत हो सकती है।
वहीं, भारत की बात की जाए तो वह भी अपनी पुरानी गलतियों को सुधारने के लिए प्रतिबद्ध होगी जिसमें सबसे बड़ी समस्या नंबर-4 बल्लेबाजी क्रम है। टीम के पास इस नंबर के लिए इस समय चार बल्लेबाज- श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत और केदार जाधव हैं, लेकिन जो विश्व कप से देखा गया और टी-20 सीरीज में भी वही देखा गया, वो ये था कि टीम प्रबंधन पंत को नंबर-4 के लिए तैयार करने में लगा हुआ है।
पंत ने आखिरी टी-20 मैच में अर्धशतक भी जमाया था। ऐसे में वनडे में भी यह तय माना जा रहा है कि पंत नंबर-4 पर उतरेंगे।
भारत की एक और समस्या उसका कमजोर मध्य क्रम रहा है। इस सीरीज में हार्दिक पांड्या और महेंद्र सिंह धोनी भी नहीं हैं जो कई बार टीम को संभालते दिखे हैं। ऐसे में अय्यर, पांडे और जाधव के पास अपने आप को मध्य क्रम के मजबूत बल्लेबाज के तौर पर स्थापित करने के लिए इस सीरीज से बेहतर मौका नहीं मिल सकता। पांडे ने हालांकि टी-20 में निराश किया था। टीम प्रबंधन उनको बाहर बैठा अय्यर को पहले वनडे में आजमा सकता है।
गेंदबाजी की बात की जाए तो चहल और कुलदीप में से कौन अंदर होगा इस पर कोहली को माथापच्ची करनी होगी। रवींद्र जडेजा का खेलना पक्का लग रहा है। वहीं, तेज गेंदबाजी में कोहली तीन प्रमुख गेंदबाजों-भुवनेश्वर, सैनी और शमी के साथ के जा सकते हैं।
वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी का दारोमदार होप, गेल, शिमरन हेटमायेर, इविन लुइस पर मुख्य रूप से होगा। इन चारों के ऊपर टीम के शीर्ष क्रम को संभालने की जिम्मेदारी होगी। मध्य क्रम और निचले क्रम में कप्तान होल्डर और कार्लोस ब्रैथवेट को बड़ी भूमिका निभानी होगी।
टीमें (संभावित) :
भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, खलील अहमद, युजवेंद्र चहल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, केदार जाधव, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद समी, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, लोकेश राहुल, नवदीप सैनी।
वेस्टइंडीज : जेसन होल्डर (कप्तान), फाबियान ऐलेन, कार्लोस ब्रैथेवट, जॉन कैम्पवेल, रोस्टन चेज, शेल्डन कॉटरेल, क्रिस गेल, शिमरन हेटमायेर, शाई होप, इविन लुइस, कीमो पॉल, निकोलस पूरन, केमार रोच, ओशाने थॉमस।
Related Cricket News on The india
-
After T20I triumph, India look to dominate in ODIs (Preview)
7 August. Georgetown (Guyana).Riding high on confidence after clean sweeping the T20I series, Team India will look to take the form into the 50-over format when they take on West Indies in the firs ...
-
ऋषभ पंत- कोहली की धमाकेदार पारी, भारत ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से दी मात, सीरीज पर 3-0…
7 अगस्त। ऋषभ पंत और कोहली के अर्धशतक के दम पर भारत ने तीसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हरा दिया। कोहली ने 59 रनों की पारी खेली तो वहीं पंत ने भी ...
-
Deepak Chahar,Navdeep Saini shine as Pollard takes Windies to 146/6
Guyana, Aug 6: West Indies finished their innings on 146/6 in the third and final T20I of their series against India in Guyana. Kieron Pollard was their highest scorer with 58 runs off 45 balls while ...
-
भारत दौरे के लिए साउथ अफ्रीकी टीम का कप्तान होगा यह खिलाड़ी, लिया गया ऐसा फैसला
6 अगस्त। साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के कप्तान फॉफ डु प्लेसिस आगामी भारत दौरे पर भी टेस्ट टीम के कप्तान बने रहेंगे। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) के कार्यकारी निदेशक कौरी वान ...
-
Rohit Sharma rested,Chahars in as India bowl first in 3rd T20 vs West Indies
Guyana, Aug 6: India have won the toss and opted to bowl first in the third and final T20 international against the West Indies here on Tuesday. With the series already in pocket, captain Virat Kohli ...
-
भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी-20 में टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी,रोहित शर्मा प्लेइंग इलेवन से बाहर
गयाना , 6 अगस्त | भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने मंगलवार को प्रोविडेंस स्टेडियम में जारी तीसरे टी-20 मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय ...
-
शोएब अख्तर का खुलासा,बोले 2003 वर्ल्ड कप में वकार यूनुस की खराब कप्तानी के कारण हारे थे
नई दिल्ली, 6 अगस्त | पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने 2003 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मिली हार को अपने करियर का सबसे खराब मैच बताया है। भारत ने एक मार्च 2003 ...
-
West Indies replace Khary Pierre with Fabian Allen for third T20I
Georgetown, Aug 6: West Indies have named all-rounder Fabian Allen as a replacement for Khary Pierre for the third and final T20I against India at the Guyana National Stadium on Tuesday. Allen, 24, h ...
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ 3-0 की जीत हासिल करने उतरेगी टीम इंडिया,देखें संभावित प्लेइंग XI
गयाना, 6 अगस्त | तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले दो मैच जीतने के बाद भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है। तीसरा मैच मंगलवार को प्रोविडेंस स्टेडियम में ...
-
With series in kitty, changes on card for India in final T20I (Preview)
Georgetown (Guyana), Aug 5. Having already clinched the three-match T20I series, Team India will aim to go for a clean sweep while trying to test its bench strength when they take on West Indies in t ...
-
गयाना टी-20 में भारतीय प्लेइंगXI में होंगे बदलाव, ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI
गयाना, 5 अगस्त । तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले दो मैच जीतने के बाद भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है। तीसरा मैच मंगलवार को प्रोविडेंस स्टेडियम में ...
-
India secure series with 22-run win in second T20I
Lauderhill (Florida), Aug 5 - India beat West Indies by 22 runs (D/L method) in the second T20I in Lauderhill, Florida on Sunday. Chasing a target of 168, West Indies laboured their way to 98/4 in ...
-
बारिश से बाधित मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 22 रनों से हराया, सीरीज पर 2- 0 से…
5 अगस्त। भारत और वेस्टइंडीज के बीच रविवार को यहां सेंट्रल ब्रोवार्ड रिजनल पार्क स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टी-20 मैच का खेल खराब मौसम के कारण मैच को रद्द कर दिया गया और ...
-
India elect to bat first in second T20 (Toss)
Lauderhill (Florida), Aug 4. India have elected to bat first after winning the toss in the second T20 international against the West Indies here on Sunday. Captain Virat Kohli said at the toss that I ...
Cricket Special Today
-
- 06 Apr 2026 08:41
-
- 31 Mar 2026 02:55