इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीज़न का 14वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों ने अपने-अपने अभियान की शुरुआत बिल्कुल अलग अंदाज़ में की है। कैपिटल्स ने अब तक अपने दोनों मैच जीते हैं, जबकि टाइटंस अपने शुरुआती दो मैच हार चुकी है और अपनी पहली जीत की तलाश में है। इन दोनों टीमों के बीच होने वाले इस मुकाबले से पहले, आइए उन 3 बैटल्स पर एक नज़र डालते हैं जिन पर सबकी नज़रें रहेंगी।
1. केएल राहुल vs कगिसो रबाडा
अभी तक मौजूदा आईपीएल सीजन में केएल राहुल का बल्ला शांत रहा है। अब तक दो पारियों में उन्होंने सिर्फ़ एक रन बनाया है लेकिन राहुल की क्लास किसी से छिपी नहीं है और वो इस मुकाबले में पारी की शुरुआत करते हुए बड़ा स्कोर बना सकते हैं। इसलिए टाइटंस के लिए नई गेंद के साथ कगिसो रबाडा की भूमिका अहम होगी, क्योंकि ये अफ्रीकी तेज़ गेंदबाज़ राहुल को जल्द से जल्द आउट करने का माद्दा रखता है। अब तक नौ पारियों में वो राहुलl को तीन बार आउट कर चुके हैं। ऐसे में ये बैटल इस मैच के नजरिए से काफी अहम होने वाली है।