The marine drive
Advertisement
VIDEO: चप्पलें टूट गईं, जूते हो गए गुम; विक्ट्री परेड के बाद ऐसा है मरीन ड्राइव का नज़ारा
By
Shubham Yadav
July 05, 2024 • 15:23 PM View: 946
गुरुवार 4 जुलाई का दिन भारतीय क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक बन गया। टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद जैसे ही टीम इंडिया मुंबई पहुंची तो उनका जोरदान स्वागत किया गया। मरीन ड्राइव से वानखेड़े स्टेडियम तक टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान सड़क पर फैंस का जो पागलपन दिखा, वो शायद ही दोबारा देखने को मिले।
भारतीय क्रिकेट टीम को देखने के लिए मरीन ड्राइव पर भारी भीड़ उमड़ी थी और पुलिस के लिए इस भीड़ पर काबू पाना नामुमकिन था। इस बीच कुछ फैंस भीड़ में बेहोश भी हो गए लेकिन मुंबई पुलिस ने किसी भी बड़े हादसे को नहीं होने दिया। अब टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के बाद मुंबई के मरीन ड्राइव का पहला नज़ारा सामने आया है। एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि मरीन ड्राइव की सड़कों पर हर जगह जूते-चप्पल बिखरे पड़े हैं।
Advertisement
Related Cricket News on The marine drive
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 31 Mar 2026 02:55
Advertisement