Up cm addresses press conference
'आप सभी ने स्वर्णिम अध्याय लिख डाला', यादगार जीत पर महबूबा मुफ्ती ने दी जम्मू कश्मीर टीम को बधाई
जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में मिली शानदार जीत के लिए जम्मू कश्मीर की क्रिकेट टीम को बहुत-बहुत बधाई। आप सभी ने इतिहास रच दिया है। धैर्य, साहस और अटूट भरोसे के दम पर आपने जम्मू कश्मीर की खेल यात्रा में एक स्वर्णिम अध्याय लिख डाला है।"
Mehbooba Mufti Addresses Press Conference: जम्मू कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में बंगाल को हराते हुए इतिहास रच डाला। पारस डोगरा की अगुवाई में जम्मू कश्मीर ने पहली बार फाइनल में अपनी जगह पक्की की है। जम्मू कश्मीर की इस ऐतिहासिक जीत के नायक आकिब नबी दार रहे, जिन्होंने 9 विकेट लेने के साथ-साथ बल्ले से भी 42 रनों की अहम पारी खेली। जम्मू कश्मीर की यादगार जीत के बाद पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने टीम को बधाई दी है।
Also Read: LIVE Cricket Score
आकिब नबी को उनके दमदार प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। आकिब ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भी गेंद से अपना दमखम दिखाते हुए टीम को सेमीफाइनल का टिकट दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने पहली पारी में 7 और दूसरी इनिंग में 5 विकेट चटकाए थे। कर्नाटक और उत्तराखंड के बीच खेले जा रहे दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से जम्मू कश्मीर की फाइनल में भिड़ंत होगी। रणजी ट्रॉफी का खिताबी मुकाबला 24 फरवरी से खेला जाना है।
Related Cricket News on Up cm addresses press conference
-
मेसी इवेंट में हुई गड़बड़ी को लेकर सुवेंदु अधिकारी सीएम ममता पर हमलावर, बंगाल के गवर्नर को लिखा…
Suvendu Adhikari Addresses Press Conference: पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी से जुड़े इवेंट में गड़बड़ी को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने सीएम से ...
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51