Quinton de Kock and Raj Angad Bawa ruled out of IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का 65वां मुकाबला बुधवार, 20 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस (KKR vs MI) के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को डबल झटका लगा है।
दरअसल, MI के दो धाकड़ खिलाड़ी क्विंटन डी कॉक और राज अंगद बावा चोटिल होने के कारण साल 2026 के बचे हुए आईपीएल सीजन से पूरी तरह बाहर हो गए हैं। MI ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक ट्वीट साझा करके फैंस को इस खबर की जानकारी दी है।
उन्होंने अपने आधिकारिक बयान में कहा, क्विंटन डी कॉक के बाएं हाथ की कलाई में टेंडन इंजरी हुई है जो कि उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए होम मैच से ठीक पहले लगी थी। वहीं राज अंगद बावा, पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। राज के दाएं हाथ के अंगूठे में लिगामेंट टियर हुआ है। यही वज़ह है ये दोनों ही खिलाड़ी IPL 2026 से बाहर हो गए हैं।
मुंबई इंडियंस ने ये भी साफ कर दिया है कि क्विंटन डी कॉक और राज बावा अपने घर लौट जाएंगे और वहां पर ही अपना रिहैब करेंगे जिसमें एमआई की मेडिकल टीम उनकी मदद करेगी। यानी डी कॉक और राज बावा का रिहैब MI की मेडिकल टीम की देखरेख में ही किया जाएगा।
— Mumbai Indians (@mipaltan) May 19, 2026
Both Quinton and Raj Bawa will continue their rehab in their respective homes, with support and guidance from the Mumbai Indians medical team to help them return to play as… pic.twitter.com/emxkab4HiB