Top-3 Players With Most Sixes In Women's T20 World Cup History: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का 10वां संस्करण इंग्लैंड और वेल्स में खेला जाएगा। ये टूर्नामेंट 12 जून से शुरू होगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं उन तीन खिलाड़ियों के नाम जिन्होंने इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक छक्के ठोकने का कारनामा किया है।
3. सोफी डिवाइन (Sophie Devine): न्यूजीलैंड की महान ऑलराउंडर सोफी डिवाइन इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं। 36 साल की सोफी ने महिला टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 38 मुकाबले खेलकर 19 छक्के लगाए हैं। जान लें कि उनके नाम 151 T20I मैचों में पूरे 3,587 रन और 128 विकेट दर्ज हैं। वो अपने देश के लिए फटाफट फॉर्मेट में 120 छक्के ठोक चुकी हैं।
2. हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur): भारत की महान कप्तान और तूफानी बल्लेबाज़ हरमनप्रीत कौर इस रिकॉर्ड लिस्ट में ना हों, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। 37 साल की कैप्टन कौर ICC Women's T20 World Cup में 39 मैचों (33 इनिंग) खेलकर 19 छक्के ठोक चुकी हैं। गौरतलब है कि उनके नाम टी20 वर्ल्ड कप में 25 की औसत और 112.21 की स्ट्राइक रेट से 726 रन दर्ज हैं। ध्यान दें कि वो कुल 195 T20I मैचों का अनुभव रखती है और इस फॉर्मेट में एक सेंचुरी भी लगा चुकी है।