Us masters t 10
4 गेंदों में 4 विकेट लेकर सोहेल खान ने बनाया रिकॉर्ड, मलिंगा और राशिद खान जैसे खिलाड़ियों की लिस्ट में हुए शामिल
US Masters T-10 League: यूएस मास्टर्स टी-10 लीग के 12वें मुकाबले में न्यूयॉर्क वॉरियर्स ने अटलांटा राइडर्स को 6 विकेट से हरा दिया। इस मैच में वॉरियर्स की जीत में पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ सोहेल खान ने अहम किरदार निभाया। सोहेल ने हैट्रिक समेत 4 गेंदों में 4 विकेट लेकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया। सोहेल ने इस मैच में 2 ओवर्स में 15 रन देकर 4 विकेट चटकाए। उन्हें उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी दिया गया।
4 गेंदों में 4 विकेट लेकर सोहेल खान एक खास क्लब में भी शामिल हो गए। सोहेल खान से पहले लसिथ मलिंगा, जेसन होल्डर, कर्टिस कैम्फर और राशिद खान भी लगातार 4 गेंदों में 4 विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं। उनकी इस खास उपलब्धि के बाद वो काफी लाइमलाइट में आ गए हैं। वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो गेंदबाजी में सोहेल खान के शानदार प्रदर्शन के बाद बल्लेबाजी में वॉरियर्स के लिए जोनाथन कार्टर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Related Cricket News on Us masters t 10
-
VIDEO: आरोन फिंच ने मारे लगातार 5 छक्के, रिंकू सिंह वाला कारनामा दोहराया लेकिन फिर भी हारी टीम
यूएस मास्टर्स टी-10 में इन दिनों कई पूर्व क्रिकेटर्स अपना जलवा बिखेर रहे हैं। इसी बीच आरोन फिंच ने एक ओवर में लगातार पांच छक्के लगाकर फैंस को रिंकू सिंह की याद दिला दी। ...
Cricket Special Today
-
- 06 Apr 2026 08:41
-
- 31 Mar 2026 02:55
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago