West indies t20
Advertisement
टी-20 वर्ल्ड कप - श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को 20 रनों से हराया
By
Cricketnmore Editorial
November 05, 2021 • 00:18 AM View: 2199
T20 World Cup 2021: आइसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज को श्रीलंका ने 20 रनों से हरा दिया। अबुधाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए मैच में 190 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 8 विकेट खोकर 169 रन बना पाई।
शिमरोन हेटमायर ने टीम की तरफ से नाबाद 81 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से बिनुरा फर्नांडो, वानिंदु हसरंगा और चमिका करुणारत्ने ने 2-2 विकेट लिए। इससे पहले वेस्ट इंडीज ने टॉस जीतकर पहले श्रीलंका को बल्लेबाज़ी के लिए कहा। आसान विकेट पर श्रीलंका ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 189 रन बनाए। चरिथ असलंका ने 68 और निसंका ने 51 रन बनाए। वेस्टइंडीज की तरफ से आंद्रे रसेल ने 2 विकेट लिए।
Advertisement
Related Cricket News on West indies t20
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51
-
- 06 Apr 2026 08:41
Advertisement
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago