चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के तेज गेंदबाज़ खलील अहमद (Khaleel Ahmed) दाहिने पैर की क्वाड्रिसेप्स में ग्रेड-2 की इंजरी के कारण बचे हुए पूरे आईपीएल 2026 के सीजन (IPL 2026) से बाहर हो गए हैं। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं चेन्नई सुपर किंग्स की स्क्वाड में शामिल उन तीन धुरंधर तेज गेंदबाज़ों के नाम जो कि अब खलील अहमद की जगह लेकर सीएसके की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन सकते हैं।
मुकेश चौधरी (Mukesh Choudhary): सीएसके की प्लेइंग XI में खलील अहमद की परफेक्ट रिप्लेसमेंट मुकेश चौधरी हो सकते हैं, जो कि उन्हीं की तरह एक बाएं हाथ के तेज गेंदबाज़ हैं। खास बात ये है कि 29 साल के मुकेश साल 2022 से ही सीएसके की स्क्वाड का हिस्सा रहे हैं और साल 2026 के लिए उन्हें 30 लाख रुपये में रिटेन किया गया है। बात करें अगर उनके टी20 आंकड़ों की तो मुकेश के नाम 36 टी20 मैचों में 48 विकेट दर्ज हैं जिसमें से 17 आईपीएल विकेट (16 मुकाबले) हैं।
मैट हेनरी (Matt Henry): हमारी लिस्ट में शामिल दूसरे खिलाड़ी न्यूजीलैंड के माहिर तेज गेंदबाज़ मैट हेनरी हैं जिन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने पूरे 2 करोड़ रुपये में अपनी स्क्वाड में जोड़ा है। 34 साल के मैट एक अटैकिंग बॉलर हैं जिनके नाम 189 टी20 मैचों में 226 विकेट दर्ज हैं। वो IPL में 9 मैचों का अनुभव रखते हैं जिसमें उन्होंने 4 विकेट चटकाए हैं।