IPL 2025: अंजिक्य रहाणे राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रच सकते हैं इतिहास, खास रिकॉर्ड बनाने का मौका
कोलकाता नााइट राइडर्स के कप्तान अंजिक्य रहाणे के पास बुधवार (26 मार्च) को गुवाहटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मुकाबले में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। रहाणे अगर इस मुकाबले में 92 रन बना लेते हैं तो टी-20 क्रिकेट में अपने 7000 रन पूरे कर लेंगे। रहाणे ने अभी तक 272 टी-20 मैच की 256 पारियों में 29.27 की औसत में 6908 रन बनाए हैं।
Advertisement