DC vs RR मैच के बाद किसके सिर सजी है ऑरेंज कैप, जान लो IPL 2025 में अब तक किसने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन
आईपीएल 2025 का 32वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स औऱ राजस्थान रॉयल्स के बीच बुधवार, 16 अप्रैल को को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया था जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने सुपर ओवर में 12 रनों का लक्ष्य हासिल करके जीत हासिल की।
गौरतलब है कि इस मैच के बाद भी ऑरेंज कैप की रेस में कुछ खास बदलाव नहीं हुआ है। आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी लखनऊ सुपर जायंट्स के विस्फोटक बैटर निकोलस पूरन हैं जो कि सीजन में अब तक 7 मैचों में 59.50 की औसत और 208.77 की स्ट्राइक रेट से 357 रन बना चुके हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर साईं सुदर्शन (329 रन) और तीसरे नंबर पर मिचेल मार्श (295 रन) मौजूद हैं।
Most Runs, Most Wickets & Updated Points Table After Match 32! pic.twitter.com/6NA5TozIVc
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) April 16, 2025
Advertisement
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 10 hours ago
-
- 11 hours ago