न्यूजीलैंड ने पांचवें T20I में पाकिस्तान को 8 विकेट से रौंदा, सीरीज पर 4-1 से किया कब्जा
जेम्स नीशन की शानदार गेंदबाजी औऱ टिम सिफर्ट की तूफानी पारी के दम पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने बुधवार को वेलिंग्टन के स्काई स्टेडियम में खेले गए पांचवें औऱ आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में 8 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद पाकिस्तान ने 9 विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 10 ओवर में 2 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली।
Advertisement