Advertisement
Advertisement
Advertisement

खुलासा: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और चैपियंस ट्रॉफी के बाद धोनी ले सकते हैं संन्यास

1 नवंबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद भारत को अब जनवरी में इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। ऐसे में धोनी के लिए फिटनेस बड़ी समस्या बन सकती है। माडिया में

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma November 01, 2016 • 00:57 AM
खुलासा: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और चैपियंस ट्रॉफी के बाद धोनी ले सकते ह
खुलासा: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और चैपियंस ट्रॉफी के बाद धोनी ले सकते ह ()
Advertisement

1 नवंबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद भारत को अब जनवरी में इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। ऐसे में धोनी के लिए फिटनेस बड़ी समस्या बन सकती है। माडिया में आई खबर के अनुसार धोनी साल 2016 के अंत में अपनी फिटनेस और फॉर्म के बारे में आकलन करेंगे।

OMG: धोनी के भाई के साथ हुआ भयानक हादसा, धोनी ने नहीं ली खबर

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद भारत को चैंपियंस ट्रॉफी खेलना है। ऐसे में धोनी के लिए खुद को वर्ल्ड कप 2019 तक फिट रखने के लिए ये 2 टूर्नामेंट काफी अहम है। यदि धोनी इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी में अपने रंग में दिखे तभी वो अपने भविष्य के बारे में सोच पाएंगें।

Trending


टीम इंडिया का ये खिलाड़ी लेता था ड्रग्स, परिवार के सदस्य ने किया खुलासा

आपको याद हो कि साल 2014 में धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था जिससे वो छोटे फॉर्मेट में अपना ध्यान लगा सके। ऐसे में क्या धोनी वर्ल्ड कप 2019 तक टीम के साथ जुड़े रह पाएगें ये सवाल आज हर एक क्रिकेट फैन्स के जेहन में हैं।

VIDEO: एक पैर के बिना इस खिलाड़ी ने मैदान पर किया ऐसा जिसकी कल्पना कोई नहीं कर सकता

इस मुद्दे पर नेहरा जी ने कहा है कि “ इन दिनों आपको फिट रहना जरूरी है, उम्र अब कोई मायने नहीं रखती हैं। आजके समय में पाकिस्तान के मिस्बाह और यूनिस खान ने उम्रदराज होने के बाद भी जो कमाल किया है उससे अब मोटीवेट हो सकते हैं। खासकर धोनी के लिए फिट रहना कोई नई बात नहीं हैं। जिस तरह से धोनी मैदान पर शानदार खेल दिखा रहे हैं उससे मुझे पक्का यकिन है कि वो वर्ल्ड कप 2019 का वर्ल्ड कप जरूर खेल पाएगें।

धोनी ने किया ऐसा जो क्रिकेट के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ

नेहरा के अलावा पूर्व क्रिकेटर विक्रम राठौर ने भी कहा है कि 37 साल की उम्र में आशिष नेहरा ने मैदान पर शानदार वापसी की है तो धोनी के लिए वर्ल्ड कप 2019 तक खुद को फिट रखना कोई बड़ी बात नहीं होगी।

Debutant जयंत यादव की कहानी को जानकर आप रो पड़ेगें..

आपको बता दें कि रवि शास्त्री ने भी धोनी के फिटनेस को देखकर पहले ही वकालत कर दी है कि धोनी के अंदर अभी काफी क्रिकेट बचा है। शास्त्री ने धोनी के बारे में ये भी कहा है कि भारतीय टीम को धोनी की अभी जरूरत है और उन्हें जरूर हम 2019 का वर्ल्ड कप खेलते हुए देख पाएगें।

झटका: BCCI ने धोनी की जगह विराट कोहली को बनाया टी-20 कप्तान

अब देखना होगा क्या धोनी इंग्लैंड और चैपियंस ट्रॉफी में किस तरह का परफॉर्मेंस करते हैं।


Cricket Scorecard

Advertisement
TAGS