आईपीएल 10 से पहले एमएस धोनी ने छोड़ी पुणे की कप्तानी ()
मुंबई, 19 फरवरी (CRICKETNORE)| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दसवें सीजन में महेंद्र सिंह धोनी को राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के कप्तान के रूप में नहीं देखा जाएगा। वेबसाईट 'ईएसपीएनक्रिकइन्फो डॉट कॉम' की रिपोर्ट के अनुसार, धोनी के स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ पुणे टीम की कमान संभालेंगे।
आईपीएल के 10वें सीजन में खिलाड़ियों की नीलामी 20 फरवरी को बेंगलुरु में होगी।
धोनी का कप्तानी में पुणे सुपरजायंट्स ने 2016 में पहली बार आईपीएल में कदम रखा था और वह सातवें स्थान पर रही थी। टीम के मुख्य खिलाड़ियों के चोटिल होने के कारण वह केवल पांच मैचों में ही जीत हासिल कर पाई थी।