Vaibhav Sooryavanshi ने 38 गेंदों में 93 रन ठोककर बनाया अनोखा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले क्रिकेटर ब (Image Source: BCCI)
राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने मंगलवार (19 मई) को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले में 244.74 की स्ट्राईक रेट से 38 गेंदों में 93 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 7 चौके और 10 छक्के जड़े। भले ही वह शतक नहीं जड़ पाए लेकिन कई खास रिकॉर्ड बना दिए।
ऐसा करने वाले पहले भारतीय
सूर्यवंशी पहले भारतीय बन गए हैं जिन्होंने एक आईपीएल सीजन में 50 या उससे ज्यादा छक्के जड़े हैं। उनके मौजूदा सीजन में 13 मैच में 53 छक्के हो गए हैं औऱ वह एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।