कोलकाता, 10 अप्रैल (CRICKETNMORE)| कोलकाता नाइट राइडर्स ने मंगलवार को एम.ए. चिदम्बरम स्टेडियम में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 203 रनों की चुनौती रखी है। कोलकाता के लिए आंद्रे रसेल ने 36 गेंदों में 11 छक्कों और सिर्फ एक चौके की मदद से 88 रनों की तूफानी पारी खेली। यह रसैल का आईपीएल में सर्वोच्च स्कोर भी है। 

Advertisement

एक समय कोलकाता ने अपने पांच विकेट 89 रनों पर ही खो दिए थे, लेकिन फिर रसेल ने तूफानी पारी खेल टीम को निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 202 रनों के स्कोर तक पहुंचाया। 

Advertisement

अपनी तूफानी पारी में रसेल ने एक अनोखा रिकॉर्ड बना लिया। वह चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ी बन गए है। इस मामले मे रसेल ने सनथ जयसूर्या की बराबरी की, जिन्होंने साल 2008 में ये कारनामा किया थआ।

 

 उनके अलावा कप्तान दिनेश कार्तिक ने 26 और क्रिस लिन ने 22 रनों की पारी खेली। कोलकाता ने आखिरी के 10 ओवरों में 113 रन बटोरे और महज एक विकेट खोया। 

चेन्नई की तरफ से शेन वाटसन ने दो विकेट लिए। हरभजन सिंह, रवींद्र जडेजा, शार्दूल ठाकुर को एक-एक विकेट मिला।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार