मीरपुर, 27 अक्टूबर (हि.स.) । बाएं हाथ के स्पिनर ताजुल इस्लाम ने बांग्लादेश-जिम्बाब्वे के पहले टेस्ट मैच में अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 39 रन देकर 8 विकेट लिए और बाद में जरुत के समय नाबाद 15 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। इसी की बदौलत बांग्लादेश, जिम्बाब्वे पर 3 विकेट से जीत दर्ज करने में सफल रहा।

Advertisement

ताजुल के शानदार प्रदर्शन से जिम्बाब्वे की टीम दूसरी पारी में केवल 114 रन पर ढेर हो गई। इस तरह से बांग्लादेश को जीत के लिए 101 रन का लक्ष्य मिला लेकिन एक समय यह छोटा लक्ष्य भी उसके लिए पहाड़ जैसा लगने लगा था। पहली 25 गेंद तक उसके चोटी के 3 बल्लेबाज तमीम इकबाल, शमशुर रहमान और मोमिनुल हक पैवेलियन लौट चुके थे और उस समय तक टीम का खाता भी नहीं खुला था।

Advertisement

महमुदुल्लाह (28) और शाकिब अल हसन (15) ने चौथे विकेट के लिए 46 रन जोड़े, लेकिन जल्द ही स्कोर 7 विकेट पर 82 रन हो गया। कप्तान मुशफिकर रहीम (नाबाद 23) ने एक छोर संभाले रखा और आखिर में उन्हें ताजुल के रूप में भरोसेमंद जोड़ीदार मिला। इन दोनों ने एल्टन चिगुंबुरा (21 रन देकर 4 विकेट) और टिनसे पेनयांगरा (30 रन पर 2 विकेट) की अगुवाई वाले जिम्बाब्वे के आक्रमण का डटकर सामना करते हुए टीम का स्कोर 7 विकेट पर 101 रन तक पहुंचाया।

ताजुल ने रहीम के साथ 8वें विकेट के लिए 19 रन की अटूट साझेदारी की। इनमें से 15 रन ताजुल के बल्ले से निकले। इसके लिए उन्होंने 23 गेंदें खेलीं और 2 चौके लगाए। इस 22 वर्षीय खिलाड़ी को इस शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

हिन्दुस्थान समाचार/धीरेन्द्र/अनूप

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार