नई दिल्ली, 14 जुलाई (CRICKETNMORE) :  आईपीएल के फैंस के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई हैं। क्योंकि आईपीएल के पहले संस्करण की विजेता राजस्थान रॉयलस और दो बार विजेता रही चेन्नई सुपर किंग्स पर लगाया गया 2 बर्षों का प्रतिबंध अब समाप्त हो गया हैं। और एक बार फिर से ये दोनों टीमें आईपीएल में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट लिमिटेड के डायरेक्टर जॉर्ज जॉन ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया को दिए गए एक विशेष साक्षात्कार में कहा कि, “अगर बीबीसीआई किसी खिलाड़ी को रिटेन करने का मौका देती हैं, तो हम महेन्द्र सिंह धोनी को टीम में सुरक्षित रखना चाहेंगे”। उन्होनें यह भी कहा कि, पुणे के साथ धोनी का इस साल अनुबंध खत्म होने के बाद अभी तक हमने उनसे कोई बातचीत नही की हैं। और हम आगे कोई भी कदम उठाने से पहले उनके बात जरुर करेंगे।

Advertisement

हम आपकों बतां दे कि, आईपीएल 2013 में फिक्सिंग के आरोप के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स को बर्ष 2015 में आए फैसले के मुताबिक 2 वर्षों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था। आईपीएल में इन दोनों टीमों की जगह गुजरात लायंस और राइजिंग पुणे सुपरजायंट को शामिल किया गया। बाद में इन दोनों टीमों ने आईपीएल के 9वें और 10वें संस्करण में नई फ्रेंचाइजियों के रुप में टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था।

अब अगर आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स की वापसी होगी। लेकिन इस बात को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं आया है कि, क्या बीसीसीआई आईपीएल के 11वें संस्करण में गुजरात लायंस और राइजिंग पुणे सुपरजायंट को शामिल करके 10 टीमों के साथ टूर्नामेंट कराएगी या नहां? 

हालांकि इसकी संभावनांए बहुत कम हैं, क्योंकि अगर बीसीसीआई 10 टीमों को शामिल करती हैं तो उसे मैचों की संख्या भी बढ़ानी होगी। जिसके चलते आईपीएल काफी लम्बे समय तक चलेगा।

टीम इंडिया को बड़ा झटका, श्रीलंका दौरे पर कोहली एंड कंपनी के साथ नही जाएगा ये अहम सदस्य

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार