फाफ डु प्लेसिस के धमाकेदार शतक से कैरेबियन प्रीमियर लीग के 15वें मुकाबले में सेंट लूसिया किंग्स ने सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियोट्स को 100 रनों से हरा दिया है।

Advertisement

मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी सेंट लूसिया की टीम ने कप्तान डु प्लेसिस के 60 गेंदों के 120 रन और रोस्टन चेज के 31 गेंदों में 64 रनों की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 224 रन बनाए। प्लेसिस ने अपनी पारी में 13 चौके और 5 छक्के जमाए। इसके अलावा चेज में 7 चौके और 3 छक्के जमाने का कारनामा किया।

Advertisement

सेंट किट्स की टीम की ओर से फैबियन एलेन और फवाद अहमद को एक-एक विकेट हासिल हुआ।

225 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट किट्स की टीम की शुरुआत खराब रही और 2 रन पर ही टीम को पहला झटका लगा। टीम के हर बल्लेबाज को एक शुरुआत मिली लेकिन उसे कोई भी बड़े स्कोर में नहीं बदल पाया। एविन लुईस ने सबसे ज्यादा 73 रनों की पारी खेली जिसमें 5 चौके और 6 छक्के शामिल है।

सेंट लूसिया के लिए अल्जारी जोसेफ और कीमो पॉल ने 3-3 विकेट चटकाए। इसके अलावा वहाब रियाज,रोस्टन चेज, और केसरिक विलियम्स ने एक-एक हासिल करने का कारनामा किया।

शानदार शतक जमाने वाले फाफ डु प्लेसिस को मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।

Advertisement

Cricketnmore Is The Proud Partner Of Saint Lucia Kings In CPL 2021

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार