Under-19 World Cup 2026, India- U19 vs Pakistan-U19 Highlights: आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर सिक्स मुकाबले में भारत ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 58 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 252 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। जवाब में पाकिस्तान की टीम लक्ष्य और रन रेट दोनों के दबाव में बिखर गई। भारतीय गेंदबाजों ने सामूहिक प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 194 रन पर समेट दिया। 

Advertisement

रविवार (1 फरवरी) को क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो में खेले गए इस अहम मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान फरहान यूसुफ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और एरोन जॉर्ज (16) और इसके बाद कप्तान आयुष म्हात्रे बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए।

Advertisement

सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आक्रामक अंदाज में 22 गेंदों पर 30 रन बनाए, लेकिन वह बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके। इसके बाद वेदांत त्रिवेदी ने पारी को संभालते हुए 98 गेंदों में 68 रन की अहम पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। मध्यक्रम और अंत के ओवरों में कनिष्क चौहान ने 35 और आरएस अंबरीश ने अहम 28 रन जोड़े, जिसके भारत ने 252 रन का फाइटिंग टोटल खड़ा किया।

पाकिस्तान के लिए इस पारी में अब्दुल सुभान ने 3 विकेट झटके, वहीं मोहम्मद सैयाम ने 2 विकेट हासिल किए, जबकि अन्य गेंदबाजों को 1-1 सफलता हासिल हुई।

रन रेट को ध्यान में रखते हुए पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 253 रन का लक्ष्य 33.3 ओवर में हासिल करना था, लेकिन लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम दबाव में नजर आई। सलामी बल्लेबाज हमजा जहूर ने 49 गेंदों में 42 रन बनाए। इसके बाद उस्मान खान ने 92 गेंदों में 66 रन की जुझारू पारी खेली, जबकि कप्तान फरहान यूसुफ ने 39 गेंदों में 38 रन जोड़े।

इन तीन बल्लेबाजों के आउट होने के बाद पाकिस्तान की पारी पूरी तरह लड़खड़ा गई। अली हसन (14) के अलावा मध्य और निचले क्रम के छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। नतीजा यह रहा कि पूरी पाकिस्तानी टीम 46.2 ओवर में 194 रन पर सिमट गई।

Advertisement

भारत की ओर से गेंदबाजी में कप्तान आयुष म्हात्रे और खिलान पटेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-3 विकेट झटके। वहीं आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, हेनिल पटेल और विहान मल्होत्रा ने 1-1 विकेट लेकर जीत को पूरी तरह भारत की झोली में डाल दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

कुल मिलाकर भारत ने 58 रन की शानदार जीत के साथ सेमीफाइनल में अपना टिकट पक्का कर लिया, जबकि पाकिस्तान का सफर इस मुकाबले के साथ खत्म हो गया।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार