Australia vs England 2nd T20 Match Prediction: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला मंगलवार, 24 नवंबर को क्वींसलैंड के पीपल फर्स्ट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 01:45 बजे से शुरू होगा।

गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच मौजूदा टी20 सीरीज का पिछला मुकाबला मेलबर्न के MCG स्टेडियम में खेला गया था। इसे ऑस्ट्रेलिया ने 19.5 ओवर में 188 रनों का लक्ष्य हासिल करके 3 विकेट से जीता। मेजबान टीम की जीत के हीरो निखिल चौधरी रहे। उन्होंने 38 गेंदों पर 66 रन बनाए और 4 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट झटके।

AUS vs ENG 2nd T20: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - मंगलवार, 24 नवंबर 2026
समय - 01:45 PM IST
वेन्यू - पीपल फर्स्ट स्टेडियम, क्वींसलैंड

People First Stadium, Queensland Pitch Report

पीपल फर्स्ट स्टेडियम की पिच पर गेंद और बल्ले के बीच अच्छा मुकाबला देखने को मिल सकता है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को उछाल और स्विंग मिलने की उम्मीद है, जबकि बाद में बल्लेबाज आसानी से बड़े शॉट खेल सकते हैं। यहां अब तक 23 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से 11 रन डिफेंड करने वाली टीमों ने जीते। इस मैदान पर टी20 में पहली पारी का औसत स्कोर 150-165 रन के आसपास रहता है। स्पिन गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलने की उम्मीद नहीं है।

AUS vs ENG T20 Head To Head Record

कुल - 27
ऑस्ट्रेलिया - 13
इंग्लैंड - 12
बेनतीजा - 02

AUS vs ENG 2nd T20 : Where to Watch?

ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच होने सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर इन्जॉय कर सकते हो।

AUS vs ENG 2nd T20: Player to Watch Out For

ऑस्ट्रेलिया की टीम से मिचेल मार्श, टिम डेविड और निखिल चौधरी स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर इंग्लिश टीम की तो टॉम बैंटन, फिल साल्ट और हैरी ब्रूक अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

Australia vs England 2nd T20 Probable Playing XI

Australia T20 Probable Playing XI: मिचेल मार्श (कप्तान), जेक फ्रेजर-मैक्गर्क, सैम हार्पर (विकेटकीपर), निखिल चौधरी, टिम डेविड, लचलान शॉ, जोएल डेविस, जैक एडवर्ड्स, बेन डवारशुइस, एडम जाम्पा, रिले मेरेडिथ।

England T20 Probable Playing XI: फिल साल्ट, एन्यूरिन डोनाल्ड, हैरी ब्रूक (कप्तान), टॉम बैंटन, सैम करन, जॉर्डन कॉक्स (विकेटकीपर), जेमी ओवरटन, जेम्स कोल्स, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, हेनरी क्रोकोम्ब।

Australia vs England Today's Match Prediction

इस टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

AUS vs ENG 2nd T20 Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, AUS vs ENG Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, Australia vs England Match Preview

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार