India vs New Zealand 1st Test Day 5: न्यूजीलैंड ने वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व में भारत के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पांचवें औऱ आखिरी दिन चायकाल तक 5 विकेट के नुकसान पर 206 रन बना लिए हैं। कीवी टीम अभी भी भारत से 146 रन पीछे है।
आखिरी सत्र में जीत के लिए टीम इंडिया को 5 विकेट की दरकार है।दूसरे सत्र के अंत पर डेरिल मिचेल 24 रन औऱ ग्लेन फिलिप्स 19 रन बनाकर नाबाद रहे।
आखिरी दिन भारतीय टीम 2 विकेट के नुकसान पर 119 रन से आगे खेलने उतरी थी और पहले सत्र में डेवोन कॉनवे (65 रन) और रचिन रविंद्र (37 रन) के रूप में दो झटके लगे। वहीं दूसरे सत्र में टॉम ब्लंडेल (15 रन) के रूप में एकमात्र झटका लगा।
भारत के लिए अभी तक प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट, जसप्रीत बुमराह,अंशुल कंबोज और वॉशिंगटन सुंदर ने 1-1 विकेट लिया।
Also Read: LIVE Cricket Score
गौरतलब है कि इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद न्यूजीलैंड ने 368 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारतीय टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 720 रन का विशाल स्कोर बनाकर पहली पारी घोषित की और 352 रनों की विशाल बढ़त हासिल की।