IND-A vs PAK-A: एशिया कप राइजिंग स्टार्स (Asia Cup Rising Stars 2026) में भारत-ए और पाकिस्तान-ए के बीच खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने अपनी बल्लेबाजी से महफिल लूट ली। रविवार (22 नवंबर) को दोहा के एशियन टाउन क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इसी मैच में अभिषेक ने पाकिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद इमरान रंधावा (Mohammad Imran Randhawa) को निशाने पर लेते हुए उनके एक ही ओवर में 24 रन ठोक डाले। 

अभिषेक ने इस मुकाबले में महज 31 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। उनकी सबसे विस्फोटक बल्लेबाजी भारतीय पारी के आठवें ओवर में देखने को मिली, जब मोहम्मद इमरान रंधावा गेंदबाजी करने आए। ओवर की पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना, लेकिन इसके बाद अभिषेक ने लगातार आक्रामक शॉट खेलने शुरू कर दिए। उन्होंने अगली दो गेंदों पर लगातार चौके लगाए और फिर दो गेंदों को सीधे बाउंड्री के पार छक्के के लिए पहुंचा दिया। ओवर की आखिरी गेंद पर भी अभिषेक ने चौका जड़ दिया। इस तरह उन्होंने रंधावा के इस ओवर से कुल 24 रन बटोर लिए।

VIDEO:

अभिषेक शर्मा यहीं नहीं रुके और अपनी पारी को आगे बढ़ाते हुए 42 गेंदों में 70 रन ठोक दिए। उनकी इस पारी में छह चौके और छह छक्के शामिल रहे। 

Also Read: LIVE Cricket Score

पाकिस्तान ने भारत के सामने रखा 314 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य
मुकाबले की बात करें तो पाकिस्तान-ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत-ए के सामने 314 रन का लक्ष्य रखा। टीम की ओर से हसन नवाज ने 82 गेंदों में 79 रन की सबसे बड़ी पारी खेली। वहीं माज सदाकत ने 63 गेंदों में 59 रन बनाए, जबकि फरहान यूसुफ ने 48 गेंदों में 56 रन की अहम अर्धशतकीय पारी खेली। 

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार