Kieron Pollard Completes 15000 T20 Runs: वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने टी20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। पोलार्ड ने शनिवार (21 नवंबर) को ILT20 2026-27 सीजन के पहले मुकाबले में एमआई एमिरेट्स के लिए खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की।

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में डेजर्ट वाइपर्स के खिलाफ खेले गए इस मैच में उनके बल्ले से पहला रन निकलते ही टी20 क्रिकेट में उनके 15 हजार रन पूरे हो गए। इस मुकाम तक पहुंचने वाले पोलार्ड दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले इंग्लैंड के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ही टी20 क्रिकेट में 15 हजार रन का आंकड़ा पार कर पाए थे। 

हालांकि, पोलार्ड इस मामले में एक खास रिकॉर्ड बनाने वाले पहले खिलाड़ी भी हैं। वह टी20 क्रिकेट में 15 हजार रन पूरे करने वाले पहले ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने ओपनिंग नहीं की है। यानी मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हुए इस मुकाम तक पहुंचने वाले वह पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  1. जोस बटलर – 15,062 रन, 529 मैच
  2. कीरोन पोलार्ड – 15,014 रन, 755 मैच
  3. एलेक्स हेल्स – 14,581 रन, 537 मैच
  4. क्रिस गेल – 14,562 रन, 463 मैच
  5. डेविड वॉर्नर – 14,411 रन, 443 मैच

इस फॉर्मेट में पोलार्ड के नाम 755 मैचों की 672 पारियों में 15,014 रन दर्ज हैं। इस दौरान उनका औसत 31.67 और स्ट्राइक रेट 150.84 का रहा है। पोलार्ड ने टी20 क्रिकेट में अब तक दो शतक और 71 अर्धशतक भी लगाए हैं।

हालांकि, इस ऐतिहासिक उपलब्धि वाले मुकाबले में पोलार्ड बड़ी पारी नहीं खेल सके। वह 15 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन उनके बल्ले से निकला पहला रन ही उन्हें टी20 क्रिकेट में 15 हजार रन के खास क्लब तक पहुंचाने के लिए काफी था।

मैच की बात करें तो एमआई एमिरेट्स ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 174 रन बनाए थे। टीम के लिए कुसल परेरा (58), मुहम्मद वसीम (41) और निकोलस पूरन (32) ने अहम पारियां खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में डेजर्ट वाइपर्स की पूरी टीम 19.1 ओवर में 122 रन पर ही ऑलआउट हो गई। एमआई एमिरेट्स के लिए गेंदबाजी में क्रिस जॉर्डन (4 विकेट) और जहूर खान (3 विकेट) ने शानदार प्रदर्शन किया।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार