India A vs Pakistan A: एशिया कप राइजिंग स्टार्स (Asia Cup Rising Stars 2026) में रविवार (22 नवंबर) को भारत ए और पाकिस्तान ए के बीच ग्रुप-बी का मुकाबला खेला जा रहा है। दोहा के एशियन टाउन क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 314 रनों का लक्ष्य रखा है। टीम की ओर से हसन नवाज़ (Hasan Nawaz), माज सदाकत (Maaz Sadaqat) और फरहान यूसुफ (Farhan Yousaf) ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेली।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम 49.2 ओवर में 313 रन बनाकर ऑलआउट हुई। पाकिस्तान की ओर से हसन नवाज ने सबसे बड़ी पारी खेली। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए हसन ने 82 गेंदों में 79 रन बनाए। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज माज सदाकत ने 63 गेंदों में 59 रन की पारी खेली।
वहीं, छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे फरहान यूसुफ ने भी अहम पारी खेलते हुए 48 गेंदों में 56 रन बनाए। इस तरह पाकिस्तान के तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़कर टीम को 300 रन के पार पहुंचाने में योगदान दिया।
भारत की ओर से गेंदबाजी में हर्षित राणा, प्रिंस यादव, विप्राज निगम और सूर्यांश शेडगे ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा आयुष बडोनी को एक सफलता मिली।
टीमें इस मैच के लिए
इंडिया ए (प्लेइंग इलेवन): वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, आयुष बडोनी, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेट कीपर), रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्षित राणा, प्रिंस यादव।
Also Read: LIVE Cricket Score
पाकिस्तान ए (प्लेइंग इलेवन): शमील हुसैन, माज सदाकत, रोहेल नजीर (विकेट कीपर), हसन नवाज़, अब्दुल समद (कप्तान), फरहान यूसुफ, साद मसूद, मोहम्मद इमरान रंधावा, अहमद दानियाल, सुफयान मोकिम, अली रजा।