Arshdeep Singh Record: अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने माउंट माउंगानुई वनडे (NZ vs IND 5th ODI) में भारत के लिए नंबर-11 पर बैटिंग की और 4 गेंदों पर दो छक्के लगाकर 14 रन बनाए। उन्होंने अपनी छोटी पारी के दम पर इतिहास के पन्नों पर अपना नाम दर्ज कराया है। अर्श ने एक ऐसा कारनामा किया है, जो कि Indian ODI Cricket के इतिहास में 12 साल पहले हुआ था।

अर्शदीप ने रचा इतिहास: जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया अर्शदीप माउंट माउंगानुई वनडे में नंबर-11 पर बैटिंग करने आए थे। उन्होंने पहली गेंद से आक्रमक अंदाज दिखाया और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज़ जैकब डफी को 41वें ओवर में दो छक्के लगा दिए। इसी के साथ अर्शदीप भारत  के वनडे क्रिकेट इतिहास के ऐसे तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं, जिसने नंबर-11 पर दो छक्के लगाए।

अर्श से पहले 1996 में वेंकटेश प्रसाद ने ये कारनामा किया था। उन्होंने टोरंटो में पाकिस्तानी टीम के सामने नंबर-11 पर बल्लेबाज़ी करके दो छक्के लगाए थे। वेंकटेश के बाद मोहम्मद शमी ने इतिहास दोहराया और 2014 में श्रीलंकाई गेंदाबाज़ों को नंबर-11 पर बैटिंग करके दो छक्के मारे। अब 16 साल बाद अर्शदीप ने ये कारनामा किया है।

वनडे में भारत के नंबर-11 बल्लेबाज़ द्वारा सबसे ज्यादा छक्के

  • 2 छक्के – वेंकटेश प्रसाद बनाम पाकिस्तान, टोरंटो, 1996
  • 2 छक्के – मोहम्मद शमी बनाम श्रीलंका, फतुल्लाह, 2014
  • 2 छक्के – अर्शदीप सिंह बनाम न्यूजीलैंड, माउंट माउंगानुई, 2026

मैच का हाल: माउंट माउंगानुई में खेले जा रहे पांचवें वनडे में भारतीय टीम ने मेजबान न्यूजीलैंड के सामने 210 रनों का लक्ष्य रखा है। इसके जवाब में कीवी टीम खबर लिखे जाने तक 14 ओवर में 1 विकेट खोकर 57 रन जोड़ चुकी है। मैदान पर विल यंग (32 गेंदों पर 17 रन) और निक केली (32 गेंदों पर 20 रन) की जोड़ी मौजूद है।

ऐसी है दोनों टीमें

भारत (प्लेइंग XI): रोहित शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर।

Also Read: LIVE Cricket Score

न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): विल यंग, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), निक केली, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, ब्लेयर टिकनर, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार