India A vs Pakistan A: एशिया कप राइजिंग स्टार्स (Asia Cup Rising Stars 2026) में भारत-ए और पाकिस्तान-ए के बीच रविवार (22 नवंबर) को खेले जा रहे ग्रुप-बी मुकाबले के दौरान 15 वर्षी युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) खतरनाक चोट लगने से बाल-बाल बच गए। दोहा के एशियन टाउन क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में बाउंड्री के पास गेंद रोकने की कोशिश करते हुए वैभव अपने साथी खिलाड़ी विप्रज निगम (Vipraj Nigam) से टकरा गए।

यह घटना पाकिस्तान-ए की पारी के तीसरे ओवर में हुई। पाकिस्तान-ए के कप्तान अब्दुल समद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। टीम के सलामी बल्लेबाज माज सदाकत और शमील हुसैन पारी को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे थे।

भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा के ओवर में सदाकत ने लेग साइड की ओर पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बल्ले के अंदरूनी किनारे से लगकर डीप स्क्वायर लेग की दिशा में चली गई। गेंद को बाउंड्री तक पहुंचने से रोकने के लिए वैभव सूर्यवंशी और विप्रज निगम तेजी से उसकी ओर दौड़े।

दोनों खिलाड़ी गेंद के पीछे भागते हुए बाउंड्री के करीब पहुंचे, लेकिन रफ्तार कम नहीं कर पाए और आपस में टकरा गए। इस दौरान गेंद बाउंड्री पार कर गई और पाकिस्तान-ए को चार रन मिल गए। टक्कर काफी तेज थी, क्योंकि दोनों खिलाड़ी पूरी गति से गेंद रोकने की कोशिश कर रहे थे।

VIDEO:

टक्कर के बाद वैभव पहले मैदान पर गिर पड़े और कुछ देर तक कंधा पकड़े लेटे रहे। हालांकि, राहत की बात यह रही कि यह घटना गंभीर चोट में नहीं बदली और वह फिर से फील्ड में दिखे।

टीमें इस मैच के लिए
इंडिया ए (प्लेइंग इलेवन): वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, आयुष बडोनी, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेट कीपर), रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्षित राणा, प्रिंस यादव।

Also Read: LIVE Cricket Score

पाकिस्तान ए (प्लेइंग इलेवन): शमील हुसैन, माज सदाकत, रोहेल नजीर (विकेट कीपर), हसन नवाज़, अब्दुल समद (कप्तान), फरहान यूसुफ, साद मसूद, मोहम्मद इमरान रंधावा, अहमद दानियाल, सुफयान मोकिम, अली रजा।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार