Australia vs England T20I: इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स (Will Jacks) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल के दौरान हाथ टूटने के काऱण सीरीज के बाकी बचे मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। ECB ने पुष्टि की है कि यह ऑलराउंडर अब इस सीरीज में आगे हिस्सा नहीं लेगा। उनकी जगह किसे शामिल किया जाएगा, इसकी जानकारी उचित समय पर दी जाएगी।

शनिवार (21 नवंबर) को सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों इंग्लैंड की तीन विकेट से हार के दौरान, गेंदबाजी करते हुए जैक्स के हाथ में चोट लग गई। बेन ड्वारशुइस के शॉट पर रिटर्न कैच लेने की कोशिश करते समय गेंद उनके हाथ पर लग गई।

अपना तीसरा ओवर फेंकते समय, जैक्स के गेंदबाजी करने वाले हाथ पर चोट लग गई। फुटेज से ऐसा लग रहा है कि उनके हाथ की उंगलियों के बीच की त्वचा फट गई है। फिजियो ने आकर उन्हें देखा, और काफी दर्द में दिख रहे इस ऑलराउंडर को मैदान से बाहर जाना पड़ा।

यह चोट उस समय लगी, जब ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 8 गेंदों पर 12 रनों की जरूरत थी। हेनरी क्रोकॉम्ब ने अपने ओवर की आखिरी दो गेंदें फेंकीं। लेकिन सैम कुरन आखिरी ओवर में 11 रनों का बचाव नहीं कर सके, क्योंकि जैक एडवर्ड्स ने दूसरी आखिरी गेंद पर बाउंड्री जड़ दी।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी-20 इंटरनेशनल मैच 24 नवंबर को क्वींसलैंड में खेला जाएगा।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार