IND-A vs PAK-A: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के मुकाबले में पाकिस्तान ए ने इंडिया ए को 48 रन से हराया। पाकिस्तान के 314 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी भारतीय 265 टीम रन पर ही सिमट गई। पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज हसन नवाज़ ने इस मैच में गेंद और बल्ले दोनों से कमाल दिखाया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने 49.2 ओवर में ऑलआउट होकर 313 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। पाकिस्तान की ओर से हसन नवाज ने सबसे बड़ी पारी खेली। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए हसन ने 82 गेंदों में 79 रन बनाए। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज माज सदाकत ने 63 गेंदों में 59 रन की पारी खेली।
वहीं, छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे फरहान यूसुफ ने भी अहम पारी खेलते हुए 48 गेंदों में 56 रन बनाए। इन तीनों बल्लेबाजों के अर्धशतक के दम पर पाकिस्तान 300 रन के पार पहुंचाने में सफल रहा।
313 रन लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 11 रन और आयुष बडोनी बिना खाता खोल ही आउट हो गए। वहीं, कुमार कुशाग्र (2) और रिंकू सिंह (6) भी ज्यादा देर क्रिज पर नहीं टिक पाए।
हालांकि, दूसरे सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इस बीच एक छोर से 42 गेंदों में 70 की अच्छी पारी खेली। इसके अलावा कप्तान तिलक वर्मा और शाहबाज अहमद ने भी संघर्ष दिखाया। दोनों के बीच सीतवें विकेट के लिए 112 रन की साझेदारी कर एक बार भारतीय टीम की उम्मीदें जगा दीं। लेकिन यह साझेदारी टूटते ही एक बार फिर सारी उम्मीदें टूट गई। शाहबाज ने 49 गेंदों में 56 रन बनाए, जबकि तिलक ने शतक लगाते हुए 149 गेंदों में 100 रन बनाए। नतीजा यह रहा कि भारत की पूरी टीम 49.1 ओवर में रन 265 पर ऑलआउट हो गई और 48 रन से यह मुकाबला हार गई।
Also Read: LIVE Cricket Score
पाकिस्तान के लिए हसन नवाज़ ने गेंदबाजी से भी कमाल दिखाते हुए 10 ओवर में 45 रन देकर 3 विकेट लिए। उनके अलावा अली रजा ने भी 3 विकेट झटके, जबकि मोहम्मद इमरान रंधावा को 2 विकेट मिले। अहमद दानियाल और सुफयान मोकिम को 1-1 विकेट मिला।