India vs pakistan u19
Advertisement
पाकिस्तान के बल्लेबाज हुए ढेर, U-19 World Cup 2026 में भारत ने 58 रन से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में बनाई जगह
By
Ankit Rana
February 01, 2026 • 21:34 PM View: 507
Under-19 World Cup 2026, India- U19 vs Pakistan-U19 Highlights: आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर सिक्स मुकाबले में भारत ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 58 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 252 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। जवाब में पाकिस्तान की टीम लक्ष्य और रन रेट दोनों के दबाव में बिखर गई। भारतीय गेंदबाजों ने सामूहिक प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 194 रन पर समेट दिया।
रविवार (1 फरवरी) को क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो में खेले गए इस अहम मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान फरहान यूसुफ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और एरोन जॉर्ज (16) और इसके बाद कप्तान आयुष म्हात्रे बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए।
Advertisement
Related Cricket News on India vs pakistan u19
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51
Advertisement