ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड दूसरे टी20 मुकाबले का Match Prediction और Pitch Report (AUS vs ENG 2nd T20 Match Prediction)
Australia vs England 2nd T20 Match Prediction: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला मंगलवार, 24 नवंबर को क्वींसलैंड के पीपल फर्स्ट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 01:45 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच मौजूदा टी20 सीरीज का पिछला मुकाबला मेलबर्न के MCG स्टेडियम में खेला गया था। इसे ऑस्ट्रेलिया ने 19.5 ओवर में 188 रनों का लक्ष्य हासिल करके 3 विकेट से जीता। मेजबान टीम की जीत के हीरो निखिल चौधरी रहे। उन्होंने 38 गेंदों पर 66 रन बनाए और 4 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट झटके।
AUS vs ENG 2nd T20: मैच से जुड़ी जानकारी