14 मार्च, कोलंबो (CRICKETNMORE)। कोलंबों में निदास ट्रॉफी का आज 5वां मैच खेला जाएगा। भारत की टीम अबतक 2 मैच जीत चुकी है। यानि भारत निदास ट्रॉफी के फाइनल में लगभग जगह बनानें में सफल रहा है।

Advertisement

आजके मैच में भारत के बल्लेबाज खासकर शिखर धवन, केएल राहुल और मनीष पांडे के पास टी- 20 इंटरनेशनल में खास रिकॉर्ड बनानें का मौका होगा।

 

100 टी- 20 इंटरनेशनल चौके

शिखर धवन यदि आज बांग्लादेश के खिलाफ टी- 20 मैच में 4 चौके जमाने में सफल रहे तो 100 चौके जमा लेगें। ऐसा करने वाले धवन भारत के तरफ से 100 चौके टी- 20 इंटरनेशनल में लगाने वाले 8वें भारतीय बल्लेबाज बन जाएगें।

Advertisement

रोहित शर्मा को पछाड़ सकते हैं शिखर धवन

शिखर धवन यदि आज कोलंबो में अपनी बल्लेबाजी के दौरान 70 रन बना पाने में सफल रहे तो टी- 20 इंटरनेशनल में बांग्लादेश के खिलाफ रोहित शर्मा के द्वारा बनाए गए 211 रन को पछाड़ सकते हैं। रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ टी- 20 इंटरनेशनल में 6 मैच खेलकर 211 रन बनाए हैं तो वहीं धवन के नाम 5 मैच में 141 रन दर्ज है।

 

Advertisement

मनीष पांडे और केएल राहुल में से कौन बनाएगा सबसे पहले 500 टी- 20 इंटरनेशनल रन

केएल राहुल  ने अबतक टी- 20 इंटरनेशनल में 476 रन बना लिए हैं। यदि केएल राहुल 24 रन बांग्लादेश के खिलाफ बना लेते हैं तो टी- 20 इंटरनेशनल में 500 रन पूरा कर लेगें। भारत के तरफ से 500 टी- 20 इंटरनेशनल रन बनानें वाले केएल राहुल 8वें भारतीय बल्लेबाज बन जाएगें।

 

इसके अलावा मनीष पांडे के नाम टी- 20 इंटरनेशनल में 466 रन दर्ज हैं। यानि मनीष पांडे के पास भी 500 टी- 20 इंटरनेशनल रन बनानें का मौका है। देखना दिलचस्प होगा कि दोनों में से सबसे पहले कौन 500 टी- 20 इंटरनेशनल रन अपने करियर में पूरा करते हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार