अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से हराकर अपने नाम किया और छठी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। वैभव सूर्यवंशी की 80 गेंदों तूफानी 175 रन की पारी ने पूरे टूर्नामेंट को यादगार बना दिया। लेकिन हैरानी की बात ये रही कि इतनी ऐतिहासिक पारी खेलने के बावजूद वैभव रन चार्ट में नंबर-1 पर नहीं रहे। आइए जानते हैं इस अंडर-19 वर्ल्ड कप में टॉप-5 रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन रहे।

Advertisement

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 युवाओं के टैलेंट का शानदार मंच साबित हुआ, जहां कई बल्लेबाजों ने लगातार बड़े स्कोर बनाकर सभी को प्रभावित किया। फाइनल में भारत की जीत के साथ टूर्नामेंट का समापन हुआ, लेकिन पूरे वर्ल्ड कप में रन बरसाने का सिलसिला भी खूब देखने को मिला।

Advertisement

1. बेन मेयेस (इंग्लैंड)
इंग्लैंड के बेन मेयेस इस टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने सिर्फ 7 मैचों में 74.00 की औसत से 444 रन ठोक दिए। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 2 अर्धशतक निकले। बड़े मैचों में जिम्मेदारी निभाते हुए मेयेस ने इंग्लैंड को कई बार मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

2. वैभव सूर्यवंशी (भारत)
भारत के 14 साल के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने भी 7 मैचों में 62.71 की औसत से 439 रन बनाए, जिसमें 1 शतक और 3 अर्धशतक शामिल रहे। फाइनल में खेली गई 175 रन की पारी इस टूर्नामेंट की सबसे यादगार इनिंग्स में से एक बन गई।

3. फैसल शिनोज़ादा (अफगानिस्तान) 
अफगानिस्तान के फैसल शिनोज़ादा ने कमाल की बल्लेबाज़ी करते हुए सिर्फ 6 मैचों में 435 रन बना डाले। उनका औसत रहा शानदार 87.00, जबकि स्ट्राइक रेट भी 107 से ज्यादा का रहा। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 2 अर्धशतक जमाए।

4. थॉमस रेव (इंग्लैंड)
इंग्लैंड के एक और बल्लेबाज़ थॉमस रेव भी रन चार्ट में टॉप-5 में शामिल रहे। उन्होंने 7 मैचों में 66.00 की औसत से 330 रन बनाए। उनकी बल्लेबाज़ी में 1 शतक और 2 अर्धशतक देखने को मिले, जिसने इंग्लैंड को कई मैचों में फायदा पहुंचाया।

Advertisement

5. वीरन चमुदिता (श्रीलंका) 
श्रीलंका के वीरन चमुदिता ने सिर्फ 5 मैचों में 310 रन ठोककर सभी को चौंका दिया। उनका औसत रहा 62.00 और स्ट्राइक रेट 122 से ज्यादा का रहा। खास बात यह रही कि उनके बल्ले से 2 शतक भी निकले।

Also Read: LIVE Cricket Score

कुल मिलाकर, अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026  में इन युवा बल्लेबाजों ने साबित कर दिया कि आने वाले समय में इंटरनेशनल क्रिकेट को कई नए सितारे मिलने वाले हैं।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार