8 जून, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कोच के पद के लिए जारी दौड़ में शामिल लोगों में भारत के पूर्व तेज गेंदबाज बलविंदर सिंह संधू का भी नाम जुड़ गया। 1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे संधू ने इस महत्वपूर्ण पद के लिए बीसीसीआई को अपना आवेदन सौंप दिया है। 

Advertisement

संधू के अलावा चीफ सिलेक्टर संदीप पाटिल, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व डायरेक्टर और पूर्व बल्लेबाज लालचंद इस पद के लिए अप्लाई कर चुके हैं। 59 साल के संधू 7 मई को ही ईमेल के ज़रिए बीसीसीआई को भारत के कोच पद के लिए आवेदन दिया था और अब उन्होंने हार्ड कॉपी भी सौंप दी है। 

Advertisement

बलविंदर सिंह संधू ने भारत के लिए 8 टेस्ट और 22 वनडे खेले हैं, जिसमें 10 टेस्ट विकेट और 16 वनडे झटके। क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद कोच के तौर पर उनका सफर काफी सफल रहा है। 1996-97 में बलविंदर सिंह संधू की ही कोचिंग में मुंबई रणजी चैंपियन बनी थी।

वेस्टइंडीज के खिलाफ 1983 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में बलविंदर सिंह संधू ने गॉर्डन ग्रीनीज को क्लीन बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलाई थी जिसके बाद कैरेबियाई टीम बुरी तरह से लड़खड़ा गई थी। 

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार