13 अगस्त, कैंडी (CRICKETNMORE)। कैंडी टेस्ट मैच में भारत के हार्दिक पांड्या ने धमाल मचा कर अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जमा दिया। हार्दिक पांड्या ने केवल 86 गेंद पर शतक जमाया। लाइव स्कोर

Advertisement

इसके अलावा पांड्या टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनानें वाले बल्लेबाज हैं। हार्दिक पांड्या ने श्रीलंकन गेंदबाद पुष्पाकुमारा की एक ओवर में 26 रन जड़े। 
इसके अलावा हार्दिक पांड्या भारत के तरफ से टेस्ट क्रिकेट में विदेशी धरती पर सबसे तेज शतक जमाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए।

Advertisement

हार्दिक पांड्या से पहले वीरेंद्र सहवाग ने साल 2006 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ग्रोस आइलेट में 78 गेंद पर शतक जमाने का कारनामा किया था इसके साथ - साथ टेस्ट क्रिकेट में नंबर 8 पर सबसे तेज शतक जमाने वाले संयूक्त रूप से दूसरे खिलाड़ी बन गए।  क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ है बला की खूबसूरत, देखिए PHOTOS  

मिचेल जॉनसन ने भी 86 गेंद पर शतक जमाने का कारनामा किया है इसके अलावा न्यूजीलैंड के डेनियल विटोरी ने नंबर 8 पर बल्लेबाजी करते हुए 82 गेंद पर शतक जमाया है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार