18 फरवरी, मुंबई (CRICKETNMORE)। मुंबई में खेले जा रहे भारत ए और ऑस्ट्रेलिया के बीच अभ्यास मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ए की टीम ने 4 विकेट पर 176 रन बना लिए हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपनी पारी 7 विकेट पर 469 रन बनाकर घोषित की।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया की ओर से जहां स्टीव स्मिथ 107 रन, शॉन मार्श 104 रन, मिचेल मार्श 75 और विकेटकीपर मैथ्यू वेड ने 64 रन बनाए। भारत ए के गेंदबाजों में  अखिल हेरवाडेकर और शाहबाज नदीम ने दो अहम विकेट लिए हैं। पूरे ऑस्ट्रेलियाई सीरीज से मोहम्मद शमी बाहर

Advertisement

इसके साथ ही भारत ए की टीम के तरफ से श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी की और 85 रन पर नॉट आउट हैं। भारत ए के कप्तान पांड्या ने 19 रन का योगदान दिया तो वहीं अंकित 25,  अखिल 4 और प्रियंक पांचाल 36 के रूप में भारत ए के 4 विकेट आउट हुए। धोनी की चहेता खिलाड़ी आईपीएल 2017 में शामिल

इस समय श्रेयस अय्यर 85 और रिषभ पंत 3 रन बनाकर खेल रहे हैं । भारत ए की टीम अभी भी 293 रन ऑस्ट्रेलिया से पीछे हैं। ऑस्ट्रेलिया के तरफ से गेंदबाजी में जैक्सन बर्ड 2 और नैथन लियॉन ने 2 विकेट चटकाए हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार