भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट के मैदान पर स्लेजिंग काफी अलग स्तर पर होती है। वैसे स्लेजिंग ऑस्ट्रेलिया के लिए कोई नई बात नहीं है। ऑस्ट्रेलियन टीम का टेस्ट क्रिकेट में विरोधी टीम पर स्लेजिंग करना रणनीति के तहत आता है। लेकिन भारत के खिलाफ स्लेजिंग करना हमेशा कंगारु टीम को भारी पड़ता है। जब भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को छेड़ने की कोशिश की है तो उन्हें करारा जवाब मिला है। 

Advertisement

आईए जानते हैं ऑस्ट्रेलियन टीम के द्वारा भारतीय क्रिकेटरों पर किए गए कुछ मशहूर स्लेजिंग के किस्से..►

Advertisement

 

 

विराट कोहली बनाम मिचेल जॉनसन:

Advertisement

विराट कोहली बनाम मिचले जॉनसन:

साल 2014 के ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर विराट कोहली और तेज गेंदबाज मिचले जॉनसन के बीच छींटाकशी हुई थी। मेलबर्न टेस्ट मैच के दौरान दोंनों दिग्गजों के बीच जुबानी जंग देखने को मिली थी। विराट कोहली शतक बनानें से 16 रन पीछे थे तभी जॉनसन की एक गेंद को विराट कोहली ने सीधा खेला जो फॉलोथ्रू में सीधे जॉनसन के पास चली गई।

जॉनसन ने तुरंत गेंद को पकड़कर बिना समय गंवाए कोहली की तरफ फेंक दिया। कोहली ने खुद का बचाव किया और पिच पर ही गिर गए। इसके बाद कोहली ने जॉनसन पर कड़े शब्दों के बाण चलाए थे।

Advertisement

शेन वॉटसन बनाम गौतम गंभीर:►

 
 


शेन वॉटसन बनाम गौतम गंभीर:

Advertisement

साल 2008 के भारत दौरे पर आस्ट्रेलियाई टीम के शेन वॉटसन और गौतम गंभीर की आपस में छिड़ी थी जंग। दिल्ली में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के दौरान गंभीर और वॉटसन की आपस में झड़प हुई थी।

गंभीर के बल्लेबाजी के दौरान वॉटसन लगातार शब्दों की रणनीति चल रहे थे। ऐसे में गंभीर रन लेने के दौरान जानकर वॉटसन को कोहली मार दी जिससे वॉटसन आगबबुला हो गए। इस घटने के बाद गंभीर पर 1 टेस्ट मैच का बैन लगा था तो वहीं दूसरी ओर वॉटसन पर10 फीसदी का फाइन भी लगाया गया था।

सुनील गावस्कर बनाम डेनिस लिली:►

 
 
Advertisement

सुनील गावस्कर बनाम डेनिस लिली:

साल 1981 के ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर गई भारतीय टीम के कप्तान सुनील गावस्कर के साथ ऑस्ट्रेलियाई कप्तान डेनिस लिली आपस में भिड़ गए। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में डेनिस लिली की गेंद पर अंपायर के द्वारा विवादास्पद एल्बीडब्लू आउट करार दिए गए।

Advertisement

जिसके बाद गावस्कर ने पिच पर खड़े रहकर जमकर गुस्सा उतारा था। गावस्कर के इस व्यवहार को देखकर लिली ने उनको अपशब्द कहे। डेनिस के द्वारा ऐसा करते ही गावस्कर ने अपने साथी खिलाड़ी को भी अपने साथ पवेलियन जाने को कह दिया। इसके काफी समय के बाद टीम मैनेजर ने बात को संभाली और फिर मैच दुबारा शुरु हुआ।

रवि शास्त्री बनाम माइक व्हिटनी:►

 
 

|

Advertisement

रवि शास्त्री बनाम माइक व्हिटनी:

साल 1991- 92 के ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के दौरान रवि शास्त्री और ऑस्ट्रेलिया टीम के 12वें खिलाड़ी माइक व्हिटनी की आपस में जुबानी जंग हो गई। 

जब रवि शास्त्री बल्लेबाजी कर रहे थे तो माइक व्हिटनी ने शास्त्री के पास जाकर कहा कि एक कदम भी बाहर निकले तो सिर फोड़ दूंगा। इसके जबाव में शास्त्री ने कहा” जितनी जुबान चलती है उतनी तुम्हारी बल्लेबाजी चलती तो आज तुम 12वें खिलाड़ी नहीं होते”।।

Advertisement

हरभजन सिंह बनाम एड्रयू साइंमंडस (मंकी कांड)►

 
 

हरभजन सिंह बनाम एड्रयू साइंमंडस (मंकी कांड)

Advertisement

2008 में ऑस्ट्रेलियाई टीम के दौरे पर भारत गदई थी। उस दौरे पर एड्रयू साइंमंडस और हरभजन सिंह के बीच बेहद ही गंभीर स्लेजिंग हुई जिसे “मंकी कांड” के रूप में याद किया जाता है। सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच सीडनी पर खेला जा रहा था।

उसी मैच के दौरान हरभजन सिंह जब बल्लेबाजी कर रहे थे तो एड्रयू साइंमंडस भज्जी को उकसा रहे थे। ऐसे में हरभजन सिंह भी पीछे रहने वालों में से नहीं थे। हरभजन सिंह ने भी साइंमंडस को कुछ अपशब्द कहे।

जिसके बाद दोनों के बीच काफी देर तक बहस हुई। लेकिन तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने हरभजन सिंह की शिकायत कर दी और एड्रयू साइंमंडस ने भज्जी पर आरोप लगाया कि उसे मुझे मंकी कहकर बुलाया है।

Advertisement

इस विवाद के कारण हरभजन पर 3 टेस्ट मैचों का बैन लगा। बाद में सचिन तेंदुलकर की गवाही के कारण हरभजन सिंह पर से जज हेनसन ने बैन हटा दिया था।।

वीरेंद्र सहवाग बनाम पैटिन्सन: ►

 
 

Advertisement

वीरेंद्र सहवाग बनाम पैटिन्सन: 

साल 2011 के ऑस्टेलियाई दौरे पर पहले टेस्ट मैच के दौरान वीरेंद्र सहवाग और पैटिन्सन के बीच झड़प हो गई। सहवाग  की बल्लेबाजी के दौरान रन लेने के क्रम में पैटिन्सन जानबूझ कर सहवाग के सामने खड़े हो गए थे। जिसके बाद सहवाग ने अपना बैट दिखाकर पैटिन्सन पर अपना गुस्सा उतारा था। अंपायर ने बाद में दोनों के गुस्से को शांत किया था।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार