ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड ने मंगलवार को कहा कि एमसीजी में तीसरे एशेज टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ छह विकेट हासिल करना यह सपने का सच होने जैसा है, क्योंकि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह ऐसा कभी कर पाएंगे।

Advertisement

32 वर्षीय खिलाड़ी टेस्ट डेब्यू में ही लॉकल हीरो बनकर उभरे हैं, जब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे सफल गेंदबाज के रूप में उभरकर मात्र चार ओवरों में सात रन देकर छह विकेट ले लिए, जिससे इंग्लैंड की टीम महज 68 रनों पर ही ढेर हो गई। कंगारूओं ने यह मैच एक पारी और 14 रनों से अपने नाम कर लिया।

Advertisement

सेन रेडियो के अुनसार, 144 सालों में बोलैंड (6/7) द्वारा किए गए एमसीजी पर एक डेब्यू खिलाड़ी के रूप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है और अधिक विकेट लेने वाले एकमात्र खिलाड़ी टॉम केंडल हैं, जिन्होंने 1877 में 7/55 रिकॉर्ड विकेट अपने नाम किए थे।

इस पर बोलैंड ने कहा, 'यह एक सपने के सच होने जैसा है, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया को पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त दिलाने में मदद की। साथ ही कहा कि मैंने नहीं सोचा था कि ऐसा कभी होगा। मैं वास्तव में भाग्यशाली हूं।'

विक्टोरिया के कोच रोजर्स ने कहा कि उन्हें इस साल की शुरुआत में राष्ट्रीय चयनकर्ता जॉर्ज बेली से बोलैंड के लिए उत्साहजनक शब्द सुनने को मिले थे।

रोजर्स ने याद करते हुए कहा, 'मेरी जॉर्ज बेली से उनको लेकर बातचीत हुई थी, उन्होंने बोलैंड को लेकर कहा था कि उन्हें शानदार मौका मिल रहा है।'

Advertisement

तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड के चोटिल होने के बाद उनकी जगह पर बोलैंड को तीसरे टेस्ट के लिए चुना गया था।

बोलैंड ने कहा, मैंने सिर्फ इसे एक मौके की तरह लिया है और कभी सोचा नहीं था कि टीम में खेलूंगा।

उन्होंने आगे कहा, 'जब हेजलवुड चोटिल हुए तो वास्तव में मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे यह अवसर मिलेगा।'

Advertisement

बोलैंड को लगता है कि उनका टेस्ट डेब्यू घरेलू क्रिकेट में उनके प्रयासों का परिणाम है, क्योंकि उन्होंने पिछले दो शेफील्ड शील्ड सीजन में 45 विकेट लिए थे।

1996 से 2006 के बीच 71 टेस्ट खेलने वाले तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी के बाद बोलैंड दूसरे आदिवासी खिलाड़ी हैं।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार