Azam Khan Fitness: पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज आजम खान को अक्सर ही अपनी फिटनेस के कारण ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। वह एक आक्रमक खिलाड़ी हैं, लेकिन फिटनेस उनका एक कमजोर पक्ष रहा है। एक बार फिर लाइव मैच के दौरान आजम खान को खुद पाकिस्तानी समर्थकों ने ट्रोल किया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक पाकिस्तानी फैस आजम खान से काफी गुस्सा नज़र आ रहा है और इसी बीच वह उनकी खराब फिटनेस का मजाक भी उड़ाता है।

Advertisement

यह वीडियो अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले के दौरान सामने आया। आजम खान राशिद खान की गेंद पर विकेट के सामने एलबीडब्ल्यू आउट हुए थे। इस पाकिस्तानी विकेटकीपर खिलाड़ी ने महज 4 गेंदों पर 1 रन स्कोर किया था जिसके कारण उनसे दर्शक काफी नाराज हुए। जब आजम खान पवेलियन लौट रहे थे उसी दौरान एक पाकिस्तानी फैन कैमरे में कैद हुआ जो कि इशारे करके आजम खान की फिटनेस का मजाक बनाता नज़र आया।

Advertisement

बता दें कि सोशल मीडिया पर कई सारे यूजर्स हैं जिन्होंने आजम खान की खराब फिटनेस पर कमेंट किया है। एक यूजर ने कहा आजम खान को तब तक पाकिस्तान की टीम में विकेटकीपर बैटर के तौर पर शामिल नहीं किया जाना चाहिए जब तक वह अपनी फिटनेस में सुधार नहीं करते। ऐसा इसलिए क्योंकि विकेटकीपिंग करते हुए भी आजम खान ढीले नज़र आए थे।

गौरतलब है कि पाकिस्तान अपनी बी टीम के साथ अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने पहुंची है, लेकिन यहां वह काफी कमजोर साबित हुई। सीरीज के दो मैच खेले जा चुके हैं जिसमें अफगानिस्तान ने आसानी से जीत दर्ज की है। तीन मैचों की सीरीज में अफगानिस्तान 2-0 से आगे है। टी20 सीरीज का दूसरा मैच में अफगानिस्तान ने 7 विकेट से जीता था।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार