1 अगस्त, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। भारतीय टीम में वापसी करने के बाद अच्छी परफॉर्मेंस देने के बाद भी पार्थिव पटेल चयनकर्ताओं का दिल जीतने में असफल रहे और टीम से बाहर हो गए। पार्थिव पटेल आखिरी बार भारत के लिए टेस्ट मैच साल 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ खेले थे। साल 2016 के इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में पार्थिव पटेल को साहा को चोटिल होने के बाद टीम में जगह दी गई थी लेकिन जैसे ही साहा फिट हुए पार्थिव पटेल को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

Advertisement

ऐसे में पार्थिव पटेल ने एक इंटरव्यू में अपने करियर को लेकर काफी कुछ कहा है। पटेल ने कहा कि मैनें केवल 17 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। उन्होंने कहा कि जब आप अपने क्रिकेट करियर की शुरूआत करते हैं तो अपने करियर को लेकर ज्यादा नहीं सोचते हैं। 

Advertisement

पार्थिव पटेल ने बताया कि उन्होंने मैनें अपने करियर में काफी कुछ हासिल कर किया है। पिछला एक  साल मेरे क्रिकेट करियर का सबसे बेहतरीन साल रहा। इस दौरान मैं भारतीय टीम में वापसी करने में सफल रहा तो वहीं अपने टीम को रणजी का खिताब भी जीताने में सफल रहा। इसके अलावा मैं आईपीएल 2017 जीतने वाली टीम का हिस्सा भी रहा। ये सब होना मेरे क्रिकेट करियर को संतोषजनक बनाता है।

पार्थिव पटेल ने आगे अपनी विकेटकीपिंग के बारे में कहा कि मैंने अपने विकेटकीपिंग की तरीकों को नहीं बदला है। उन्होंने कहा कि टेकनिक के लिहाज मैनें अपनी विकेटकीपिंग में कोई खास बदलाव नहीं किए हैं लेकिन पटेल ने ये भी बताया कि अब वो अपनी बल्लेबाजी पर खास ध्यान दे रहे हैं। पार्थिव पटेल अभी भी अपनी वापसी को लेकर सकारात्मक हैं। गौरतलब है कि पार्थिव पटेल ने साल 2002 में टेस्ट डेब्यू किया था तो वहीं वनडे में अपना इंटरनेशनल डेब्यू 2003 में किया था। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार