22 अगस्त, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। टीम इंडिया की नई दीवार यानी चेतेश्वर पुजारा पिछले एक साल से बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। 29 वर्षीय पुजारा ने हाल ही में खत्म हुई श्रीलंका टेस्ट सीरीज में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 3 मैचों में 309 रन बनाए। जिसमें दो शतक भी शामिल थे। पुजारा ने टेस्ट क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन का श्रेय काउंटी क्रिकेट को दिया है।

Advertisement

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में पुजारा ने कहा कि “  इंग्लैंड में जाकर काउंटी क्रिकेट खेलना मेरे लिए बहुत फायदेमंद साबित हुआ है। इंग्लैंज की पिच में काफी उछाल और तेजी रहती है और इससे खिलाड़ियों को अपनी बल्लेबाजी में निखार लाने में मदद मिलती है। PHOTOS: ललित मोदी की बेटी आलिया मोदी है बेहद बिंदास, फोटो देखकर दंग रह जाएगें आप  

Advertisement

अगर आप काउंटी खेलते हैं तो आपको उन स्थितियों में बल्लेबाजी करने का आइडिया लग जाता है। मेरा मानना है कि काउंटी क्रिकेट आपको क्रिकेटर के रूप उभरने में मदद करता है। मुझे लगता है कि यदि आप टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहते हैं और अलग-अलग वैन्यू पर अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं, तो आपको काउंटी क्रिकेट खेलना शुरु कर देना चाहिए। 
पुजारा ने बताया कि वह अगले कुछ हफ्तो में अपनी काउंटी टीम के लिए कुछ और मुकाबले खेलेंगे।

पुजारा ने आगे कहा कि " चाहे आप वन डे के खिलाड़ी हैं,या फिर टी20 या टेस्ट क्रिकेटर हैं और जब भी आपको काउंट्री क्रिकेट खेलने का मौका मिले को आपको कुछ काउंटी मैच जरुर खेलने चाहिए। काउंटी क्रिकेट का अनुभव आपको एक क्रिकेटर के रुप में विकसीत करने में मदद करेगा।

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार