मुंबई, 13 मई (CRICKETNMORE)| मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के 47वें मैच में रविवार को सलामी बल्लेबाज एविन लुइस (60) एवं सूर्यकुमार यादव (38) की शानदार पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स को 169 रनों का लक्ष्य दिया है। वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में मुंबई के सलामी बल्लेबाजों ने दमदार शुरुआत की और मेजबान टीम ने 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। 

Advertisement

मुंबई को पहला झटका सूर्यकुमार यादव के रूप में लगा जिन्हें हरफनमौला खिलाड़ी जोफ्रा आर्चर ने पवेलियन भेजा। यादव ने सात चौके की मदद से 38 रन बनाए। 

Advertisement

मुंबई पहले झटके से उबर पाता कि आर्चर ने कप्तान रोहित शर्मा को आउट कर दिया। शर्मा बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। मेजबान टीम ने जल्द ही लुइस के रूप में अपना तीसरा विकेट भी खो दिया। उन्हें तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी ने आउट किया। लुइस ने अपनी पारी में चार चौके और चार छक्के लगाए।

लगातार विकेट खो रही मुंबई इंडियंस को हरफनमौला खिलाड़ी जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स की किफायती गेंदबाजी ने और मुश्किल में डाला। इस दबाव का शिकार हुए ईशान किशन और क्रूणाल पांड्या। किशन को 12 के निजी स्कोर पर स्टोक्स ने आउट किया जबकि क्रूणाल को जयदेव उनादकट ने अपना शिकार बनाया। क्रूणाल केवल तीन रन का ही योगदान दे पाए।

 

इसके बाद, हार्दिक पांड्या ने मुंबई की लड़खड़ाती पारी को संभाला। पांड्या ने अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए बड़े शॉट खेलने शुरू कर दिए। उन्होंने तीन चौके और दो छक्के की मदद से 21 गेंदों पर 36 रन बनाए। पांड्या को अंतिम ओवर में स्टोक्स ने आउट किया। बेन कटिंग (10) जेपी ड्यूमिनी (0) नाबाद पवेलियन लौटे। 

Advertisement

आर्चर ने चार ओवरों में 16 रन देकर दो विकेट लिए, जबकि स्टोक्स ने चार ओवर में 26 रन दिए। स्टोक्स को भी दो विकेट मिले। धवल कुलकर्णी और जयदेव उनादकट को एक-एक विकेट मिला।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार