Asia Cup: पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले को 111 रन से जीतकर सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया।

Advertisement

पाकिस्तान ने सीरीज के पहले मैच में 22 रन से जीत दर्ज की थी, जिसके बाद अगले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 90 रन से हराया। ऐसे में लाज बचाने के लिए मेहमान टीम को सीरीज के अंतिम मुकाबले में जीत की दरकार थी, लेकिन ऐसा न हो सका।

Advertisement

टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनते हुए पाकिस्तान ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 207 रन बनाए। इस टीम ने महज 14 के स्कोर पर फखर जमां का विकेट गंवा दिया था, जो टीम के खाते में महज 10 रन का ही योगदान दे सके। इसके बाद कप्तान सलमान आगा ने सईम अयूब के साथ 20 रन की साझेदारी करते हुए स्कोर 34 रन तक पहुंचाया। टीम को आगा (5) के रूप में दूसरा झटका लगा।

यहां से सईम अयूब ने बाबर आजम के साथ तीसरे विकेट के लिए 45 गेंदों में 69 रन जोड़ते हुए टीम को शतक के पार पहुंचाया। सईम 37 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों के साथ 56 रन बनाकर आउट हुए।

चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे बाबर आजम ने एक छोर संभाल लिया था। उन्होंने शादाब खान के साथ पांचवें विकेट के लिए 28 गेंदों में 57 रन जुटाते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। बाबर 36 गेंदों में 1 छक्के और 3 चौकों के साथ 50 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि शादाब खान ने 19 गेंदों में 5 छक्कों और 2 चौकों के साथ 46 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

मेहमान टीम के लिए बेन ड्वारशुइस ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि मैथ्यू कुहनेमैन, मैथ्यू शॉर्ट, कूपर कॉनोली और कैमरून ग्रीन को 1-1 सफलता मिली।

Advertisement

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 16.5 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। इस टीम ने 16 के स्कोर तक अपने 3 विकेट गंवा दिए थे। यहां से कैमरून ग्रीन ने मार्कस स्टोइनिस के साथ चौथे विकेट के लिए 44 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन इस जोड़ी के टूटने के बाद एक बार फिर विकेटों का पतझड़ लग गया।

मेहमान टीम के लिए बेन ड्वारशुइस ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि मैथ्यू कुहनेमैन, मैथ्यू शॉर्ट, कूपर कॉनोली और कैमरून ग्रीन को 1-1 सफलता मिली।

Also Read: LIVE Cricket Score

पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद नवाज ने 18 रन देकर 5 विकेट हासिल किए, जबकि शाहीन अफरीदी ने 2 विकेट हासिल किए। अबरार अहमद और नसीम शाह को 1-1 विकेट हाथ लगा।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार