26 अप्रैल,(CRICKETNMORE)। अंबाती रायुडू (82) और मैन ऑफ द मैच कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (नाबाद 70) के बीच अहम समय पर पांचवें विकेट के लिए हुई शतकीय साझेदारी ने चेन्नई सुपर किंग्स का विजयी क्रम जारी रखा है। चेन्नई ने बेहद रोचक मुकाबले में मेजबान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को पांच विकेट से हरा दिया। इस मैच कई बड़े रिकॉर्डस भी बने, आइए जानते हैं। 

Advertisement

एमएस धोनी (5010) बतौर कप्तान टी20 क्रिकेट में 5000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उनके बाद दूसरे नंबर पर गौतम गंभीर (4242) और तीसरे नंबर पर विराट कोहली (3591) का नाम है।  आईपीएल के 8 कप्तानों की हॉट वाइफ्स और गर्लफ्रेंड,देखें PICS 

 
Advertisement

 

विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट में बतौर कप्तान अपने 100 मैच पूरे कर लिए हैं। यह कारनामा करने वाले कोहली तीसरे भारतीय क्रिकटर बन गए हैं। उनसे पहले एमएस धोनी (245 मैच) और गौतम गंभीर (170 मैच) कप्तान में ये कमाल कर चुके हैं। 

चेन्नई के खिलाफ सिर्फ 18 रन बनाकर ही कोहली ने आईपीएल में चिन्नास्वामी स्टेडियम में अपने 2000 रन पूरे कर लिए। एक ग्राउंड में इस फॉर्मेट के अंदर 2000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। 

 
Advertisement

उमेश यादव ने सुरेश रैना को आउट कर आईपीएल में अपने 100 विकेट पूरे किए। वह यह कारनामा करने वाले कुल 12वें गेंदबाज हैं।

 

Advertisement

चेन्नई और आरसीबी के बीच चिन्नास्वामी में खेले गए मुकाबले में कुल 33 छक्के लगे। जो एक आईपीएल मैच में लगे सबसे ज्यादा छक्के हैं।   

(सौरभ शर्मा/CRICKETNMORE)

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार