India vs New Zealand 5th T20I: भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने शनिवार (31 जनवरी) को न्यूजीलैंड के खिलाफ तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में पांचवें और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में तूफानी बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया।

Advertisement

पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे हार्दिक ने 17 गेंदों में 247.06 की स्ट्राईक रेट से 42 रन की पारी खेली, जिसमें 1 चौका और 4 छक्के जड़े। वह टी-20 इंटनरेशनलम में डेथ ओवरों में 1000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। उनके अब 186.93 की स्ट्राईक रेट से 1030 रन हो गए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर डेविड मिलर हैं, जिन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में डेथ ओवरों में 179.92 की स्ट्राईक रेट से 986 रन बनाए हैं।
 

हालांकि गेंदबाजी में वह खाता नहीं खोल पाए। उन्होंने दो ओवर में बिना कोई विकेट लिए 15 रन दिए। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 46 रन से हराकर पांच मैच की सीरीज में 4-1 की बढ़त बना ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने ईशान किशन 103 रन, सूर्यकुमार यादव 63 रन की धमाकेदार पारी की बदौलत 5 विकेट के नुकसान पर 271 रन बनाए।

जवाब में न्यूजीलैंड 19.4 ओवर में 225 रन पर ऑलआउट हुई। फिन एलन ने 80 रन, रचिन रविंद्र ने 30 रन और डेरिल मिचेल ने 26 रन बनाए।

Advertisement

भारत के लिए गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने 5 विकेट और अक्षर पटेल ने 3 विकेट लिए।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार